FAST WEIGHT GAIN PLAN
अपना वजन बढ़ाना सही बात है लेकिन वजन बढ़ाना और वजन सही तरह से बढ़ाना एक अलग बात है। देश भर में कई लोग है। जो अपने दुबले शरीर से परेशान है। ये आर्टिकल पढ़ने के बाद आपकी समस्या दूर हो जाएगी।
देश भर में कई लोग ऐसे है जो बॉडी बनाना अच्छा लगता है ये उनका सोख होता है। बॉडी बनाने के लिए सही वजन होना आवश्यक होता है। वजन को बढ़ाने के लिए पुरे दिन का डाइट प्लान आवश्यक है।
WEIGHT GAIN DIET PLAN:
दिन की शुरुआत हमें हल्का गुन गुने गरम पानी के साथ करनी चाहिए। दो -तीन गुन गुने गरम पानी को एक जगह बैठ के पीजिए। सुबह खाली पेट गुन गुने गरम पानी पिने से हमारे शरीर में से टॉक्सिक बहार निकल जाते है और पेट पूरी तरह साफ़ हो जाता है। गुन गुने पानी पिने से ब्लड सर्कुलेशन भी सही तरह से होता है।
6:00 AM :
पानी पिने के बाद आधे घंटे बाद रात को भिगो के रखे हुवे बादाम खाए। बादाम के साथ आप अखरोट भी ले सकते हो।
7:00AM TO 8:00AM :
एक घंटा एक्ससेसाइज के लिए जरूर निकले। वर्क आउट जितना वेट लोस्स के लिए जरुरी है उतना ही वेट गेन के लिए भी जरुरी है। कोई भी डाइट प्लान तभी वर्क करता है जब आप सही तरह से वर्क आउट करे।
डेली रनिंग के लिए टाइम निकले रनिंग करने से बॉडी फिट रहती है और ये बहुत आवश्यक है।
8:30 AM : MORNING SHACK
वर्क आउट करने के बाद आप अच्छा नुट्रिशन मेल ले इस में आप बनाना स्नैक भी ले सकते हो। वर्क आउट करने के बाद आपकी बॉडी को एनर्जी की जरुरत होती है।
बनाना स्नैक एक हेअल्थी तरीके से बनाना चाहिए इसमें आप चीनी का बिलकुल भी उपयोग न करे। इसे बनाने के लिए आप फुल क्रीम वाले दूध ले और इसमें आप दो केले ले और इसमें आप बादाम ,किसमिस ,काजू भी ऐड कर सकते हो।
इस तरह से आप एक हेअल्थी बनाना स्नैक बना ले और वर्क आउट से आते ही पिले।
10:00AM : BREAK FAST
स्नैक पिने के बाद एक से दो घंटे में ब्रेक फ़ास्ट ले। आप कितने भी बिजी हो लेकिन अपना ब्रेक फ़ास्ट लेना बहुत आवश्यक है एक हेअल्थी ब्रेक फ़ास्ट करने से आप पुरे दिन एक्टिव फील करोगे। और वीकनेस भी महसूस नहीं होती।
ब्रेक फ़ास्ट में आप स्टफ्ड पराठा ,पोहा ,इडली सांभर ,उपमा ,चीज़ सैंडविच या फिर चिल्ला ले सकते हो। इनमे से आप कोई भी एक ले और साथ में आपकी मनपंसद टी भी ले।
12:00PM : FRUIT
ब्रेक फ़ास्ट के दो घंटे बाद आप फल खा सकते हो। इस में आप जिस मौसम का फल हो आप खा सकते हो। फ्रूट हमारी बॉडी को फाइबर देते है और बहुत सारा नुट्रिशन भी देते है।
2:00PM : LUNCH
फल खाने के दो घंटे के बाद आप लंच ले सकते हो। लंच में आप २ चपाती ,१बाउल राइस ,१ बाउल दाल ,१ बाउल वेजिटेबल और साथ में आप दही भी ले सकते हो।
5:00PM : EVENING SHACK
लंच के दो या तीन घंटे के बाद आप मनपसद की टी ले हो अगर आप ग्रीन टी लेना पसद करते हो तो बहुत अच्छा है नहीं तो आप दूध वाली चा भी ले सकते हो।
चाय के साथ आप एक हेअल्थी स्नैक जरूर ले जैसे की १ बाउल रोस्टेड मखाने ,ओट्स ,पॉपकॉर्न और ढोकला।
8:00PM : DINNER
डिनर आपके दिन का सबसे लाइट मील होना चाहिए। डिनर में सबसे पहले आप सलाद जरूर ले इसके बाद आप दो चपाती और १ बाउल दाल या सब्जी ले सकते हो।
अगर डिनर के बाद भी आप को भूख लगती है तो सोने से पहले आप हल्का गरम दूध पि सकते है और उसमे आप सहद भी दाल सकते हो या फिर आप खजूर भी ले सकते हो।
Nice weight gain plan
ReplyDelete